Home Blog मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस Shitla mata accident

0

mukhymantri doctor Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे के प्रभावित परिवारों से भेंट कर ढांढस बढ़ाया उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे में दिवंगतों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर जिले की सातऊं ग्राम पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर के समीप हुए दुखद हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु पर सोमवार को परिजनों से मिलने के लिए उनके निवास पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट सांसद श्री भरत सिंह कुशवाहा अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम निवास रावत विधायक श्री मोहन सिंह राठौर श्री जयप्रकाश राजोरिया और श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे सभी ने शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की उन्होंने राज्य शासन की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 10 मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की चेक भी सौंपे ।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में दिवंगत सरला तोमर दिव्यांशु कुशवाहा सत्येंद्र सिंह गुर्जर प्रिंस उर्फ छोटू जाटव नितेश हेमंत राठौड़ पवन राठौड़ लव त्यागी अमन त्यागी एवं अशोक त्यागी के निवास पर पहुंच कर परिवारों को शांत होना दी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version