34 स्टोन क्रेशर इकाइयों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का करोड़ों रुपये बकाया, प्रशासन ने जारी की पूरी सूची
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्टोन क्रेशर कारोबार से जुड़ी 34 इकाइयां प्रशासन की वसूली कार्रवाई के दायरे में आ गई हैं। इन इकाइयों पर कुल 5 करोड़ 91 लाख 90 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि बकाया है। तहसीलदार वृत्त बिलौआ कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में सभी 34 इकाइयों के नाम और बकाया राशि का खुलासा किया गया है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित स्टोन क्रेशर संचालकों को 15 दिन का मांग-पत्र जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क कर भू-राजस्व की तरह वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
34 स्टोन क्रेशर इकाइयों पर करोड़ों का बकाया
क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्वालियर से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर बिलौआ एवं रफादपुर क्षेत्र की 34 स्टोन क्रेशर इकाइयों को वसूली सूची में शामिल किया गया है। सूची में सबसे अधिक 27.30 लाख रुपये और सबसे कम 2.20 लाख रुपये की बकाया राशि दर्ज है।
प्रशासन की सूची में शामिल बकायादारों के नाम और राशि
क्रमांक 1 से 21
- मेसर्स ए.व्ही.पी इन्फ्राटेक (पुराना नाम एल्कॉन माइनिंग प्रा.लि.), ग्राम बिलौआ — ₹14,70,000
- मेसर्स टेलीवर्ड माइन्स एंड मिनरल्स प्रा.लि., ग्राम बिलौआ — ₹17,10,000
- मेसर्स वैभव स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹27,30,000
- मेसर्स मुरारीलाल शर्मा स्टोन क्रेशर (रामदूत स्टोन क्रेशर), ग्राम बिलौआ — ₹17,00,000
- मेसर्स जय मां केलादेवी स्टोन इंडस्ट्रीज, ग्राम बिलौआ — ₹17,40,000
- मेसर्स स्टोननेक्स इन्फ्रा, ग्राम बिलौआ — ₹17,00,000
- मेसर्स श्रीजी इन्फ्राकोल (स्टोन क्रेशर यूनिट), ग्राम बिलौआ — ₹17,00,000
- मेसर्स स्तुति स्टोन क्रशिंग कंपनी, ग्राम बिलौआ — ₹17,00,000
- मेसर्स श्रीदाऊजी स्टोन क्रेशर (महादेव स्टोन इंडस्ट्रीज), ग्राम बिलौआ — ₹27,30,000
- मेसर्स श्री सिद्धि विनायक स्टोन एंड क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹27,30,000
- मेसर्स राजावत स्टोन इंडस्ट्रीज, ग्राम बिलौआ — ₹27,30,000
- मेसर्स रितुराज स्टोन क्रेशर, ग्राम रफादपुर — ₹27,30,000
- मेसर्स जय दाऊ बाबा स्टोन इंडस्ट्रीज, ग्राम बिलौआ — ₹24,20,000
- मेसर्स न्यू जय दाऊ बाबा स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹14,90,000
- मेसर्स श्री श्याम सरकार स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹13,90,000
- मेसर्स ओमश्री स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹14,30,000
- मेसर्स श्री सिद्धि विनायक स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹24,20,000
- मेसर्स श्री नाथ जी इन्फ्रास्ट्रक्चर, ग्राम बिलौआ — ₹24,10,000
- मेसर्स डी.डी.ए. स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹2,20,000
- मेसर्स गणेश स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹14,00,000
- मेसर्स सर्वोदय मैन्यूफेक्चर एंड कॉन्ट्रैक्टर, ग्राम बिलौआ — ₹14,30,000
क्रमांक 22 से 34
- मेसर्स श्री साईं कृपा स्टोन क्रेशर एंड ब्रिक सप्लायर्स, ग्राम बिलौआ — ₹5,80,000
- मेसर्स शिव शंकर स्टोन इंडस्ट्री, ग्राम बिलौआ — ₹24,10,000
- मेसर्स जय सिद्ध बाबा स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹13,50,000
- मेसर्स बारी स्टोनटेक्स स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹24,10,000
- मेसर्स मंगलम माइनिंग एंड इन्फ्राटेक, ग्राम बिलौआ — ₹13,80,000
- मेसर्स पवन इंटरप्राइजेज (क्रेशर यूनिट), ग्राम बिलौआ — ₹13,80,000
- मेसर्स भोले बाबा ब्रिक उद्योग, ग्राम बिलौआ — ₹13,80,000
- मेसर्स गिरिराज स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ — ₹13,80,000
- मेसर्स बालाजी स्टोन क्रेशर (श्री दिनेश चन्द्र मंगल), ग्राम बिलौआ — ₹13,40,000
- मेसर्स क्रिएशन इन्फ्रा कोन, ग्राम बिलौआ — ₹14,20,000
- मेसर्स हरदौल ग्रैनाइट (यूनिट-2), ग्राम रफादपुर — ₹14,00,000
- मेसर्स हरदौल ग्रेनाइट , ग्राम रफादपुर — ₹14,00,000
- मेसर्स गुरुकृपा स्टोन क्रेशर, ग्राम रफादपुर — ₹13,80,000
15 दिन में भुगतान नहीं तो संपत्ति कुर्की
तहसीलदार वृत्त बिलौआ कार्यालय के प्रेस नोट के अनुसार सभी संबंधित इकाइयों को बकाया पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर भू-राजस्व की भांति वसूली के लिए संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि 34 स्टोन क्रेशर संचालक निर्धारित समय में करोड़ों रुपये की बकाया राशि जमा करते हैं या प्रशासन को कुर्की की कार्रवाई आगे बढ़ानी पड़ती है।
दैनिक राइजिंग एमपी इस वसूली कार्रवाई से जुड़ी आगामी प्रगति पर नजर बनाए रखेगा।


